Redmi 13C Latest Budget Smartphone Full Specification | Redmi 13C Price & Details

Xiaomi कंपनी भारतीय मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन Redmi 13C को लॉन्च करने जा रही है। यह एक लो बजट स्मार्टफोन है जिसे हर वर्ग के लोग खरीद सकते हैं।

सस्ते दाम में बेस्ट प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा के साथ Redmi 13C धमाल मचाने के लिए देश में एंट्री ले रहा है। तो आइये Redmi 13C के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi 13C Latest Budget Smartphone Full Specification

Redmi 13C Launch Date

Xiaomi कंपनी ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया है, साथ ही नोटिफाई मी का भी ऑप्शन दिया गया है। Xiaomi कंपनी ने ऑफिशल अनाउंसमेंट करते हुए कहा है कि Redmi 13C को भारत में 6 दिसंबर को लांच किया जाएगा। Xiaomi कंपनी ने इस स्मार्टफोन के दो कलर Stardust Black और Star Shine Green के बारे में बताया है जिसमें स्मार्टफोन उपलब्ध रहेगा।

Redmi 13C Price

भारत से पहले Xiaomi कंपनी ने Redmi 13C को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर चुका है। भारत से पहले यह स्मार्टफोन नाइजीरिया में लॉन्च किया गया है। भारतीय करेंसी के अनुसार नाइजीरिया में इस स्मार्टफोन की कीमत ₹10,100 के करीब हैं।

इस कीमत पर फोन का 4GB RAM वाला वेरिएंट मिल रहा है। इस हिसाब से उम्मीद जताई जा रही है कि इस स्मार्टफोन की कीमत भारत में ₹10000 के अंदर ही रखा जाएगा।

Redmi 13C Camera

Redmi 13C Camera
Redmi 13C Camera

अगर आपको फोटो लेने का शौक है तो इतने सस्ते कीमत में यह फोन आपके लिए बेस्ट होने वाला है। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए Redmi 13C में ट्रिपल रियर कैमरा का सुविधा दिया गया है।

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर हैं, जिसमें फ/1.8 अपर्चर है। Redmi 13C का दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हैं, जिसमें f/2.4 अपर्चर है। 

इसके साथ-साथ इस स्मार्टफोन में 2 मेगापिक्सल का माइक्रो लेंस भी दिया गया है। वही क्लियर और बेहतरीन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया हैं। अगर आप काम दाम में एक अच्छा कैमरा वाला फोन लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट है।

Also Read- दिसंबर 2023 में लॉन्च होंगे ये 5 मोबाईल

ये भी पढ़ें: Infinix Hot 40 17,000 रुपए में ऑल इन वन मोबाईल

ये भी पढ़ें: Iqoo Z7 Pro 5g Specifications

Redmi 13C Processor

Redmi 13C Processor
Redmi 13C Processor

Redmi 13C में मीडियाटेक हेलिओ G85 प्रक्रिया दिया गया है। इस प्रोसेसर के चलते यह स्मार्टफोन काफी स्मूथ चलता है। यह प्रोसेसर MIUI 14 बेस्ड एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। साथ में यह प्रोसेसर 2.0 गीगाहर्टज क्लॉक स्पीड पर चलता है। आप इसमें बहुत आसानी से कोई भी मोबाइल गेम खेल सकते हैं।

Redmi 13C Display And Storage

Redmi 13C Display And Storage 
Redmi 13C Display And Storage 

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच का एचडी प्लस डिस्पले दिया गया है जिसका पिक्चर रेजोल्यूशन 720×1600 हैं। Redmi 13C का डिस्प्ले आईपीएस एलइडी पर बनी है जिसका रिफ्रेश रेट 90hz हैं।

वहीं भारतीय बाजार में रेडमी 13C तीन वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 4GB RAM + 128 GB स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB के वेरिएंट देखने को मिल सकता है।

Redmi 13C Battery And Features

लंबे बैटरी लाइफ के लिए रेडमी 13C में 5000mah का बैटरी दिया गया है। साथ बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन के साथ 18 वाट का फास्ट चार्जर भी दिया जाता है। आप इस फोन को सुबह चार्ज करते हैं तो शाम तक चला सकते हैं।

साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन में रियल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। Redmi 13C का वजन 192 ग्राम है जबकि इसका थिकनेस 8.09MM हैं।

Also Read- Poco F6- गेमिंग और कैमरे के लिए Best फोन

Electork

Electork इस वेबसाईट पर टेक्नोलॉजी, मोबाईल टिप्स और Blogging & Hosting की जानकारी शेयर करते हैं. इस फील्ड में 6 साल का एक्सपीरियंस हैं

Leave a Comment