5 Best Hindi Font In Canva: कैनवा में हिन्दी फॉन्ट से यूट्यूब थमनेल, वेबसाईट की फीचर इमेज और फेसबूक पोस्ट बनाए technology

Canva हजारों तरह के फॉन्ट हैं लेकिन इस आर्टिकल में आपको 5 Best Hindi Font In Canva के बारे में बताया गया है. ये 5 फॉन्ट हिन्दी लिखने के लिए बहुत अच्छे है, साइकोलॉजिकल इन 5 हिन्दी फॉन्ट का इस्तेमाल करके आप अपने ग्राफिक को शानदार बना सकते हैं.

Canva ऑस्ट्रेलिया का एक ग्राफिक डिजाइनिंग प्लेटफार्म है जिसके साथ अभी काम से कम 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स जुड़ चुके हैं। Canva के द्वारा आप बहुत आसानी से ग्राफिक डिजाइनिंग कर सकते हैं। Canva के मदद से आप सोशल मीडिया पोस्ट, बैनर्स, टेंप्लेट, स्टॉक फोटो, वीडियोग्राफी के साथ-साथ कई सारे प्रोफेशनल काम कर सकते हैं। कंटेंट बनाने वाले लोगों के लिए Canva काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला प्लेटफॉर्म बन गया है। 

Canva में आप हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में कंटेंट बना सकते हैं। Canva में इंग्लिश के साथ-साथ कई सारे Hindi Font भी मिलते हैं इसके इस्तेमाल से आप अपने कंटेंट को और भी ज्यादा आकर्षित बना सकते हैं। तो आइये इस लेख के द्वारा हम आपको Canva में इस्तेमाल किए जाने वाले Best Hindi Font के बारे में बताने वाले हैं। 

5 Best Hindi Font In Canva

Canva में एक नहीं बल्कि कई सारे हिंदी Hindi Font मौजूद होते हैं इसके इस्तेमाल करके आप अपने वीडियो या फोटो में Hindi Font Text डाल सकते हैं। तो आईए जानते हैं Canva में सबसे अच्छा कौन से Hindi Font होते हैं, जिसे आपको जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। 

1. Teko Hindi Font in Canva

Canva में Teko एक ऐसा फॉन्ट है जो देवनागरी और लैटिन भाषाओ के लिखे हुए शब्दों को साफ और सुंदर तरीके से लिखने में मदद करता है।

Canva में Teko Font के 5 फ़ॉन्ट शैलियाँ (5 अलग तरह की फॉर्मेटिंग) हैं जो नीचे दी गई है –

  1. Teko Light
  2. Teko Regular
  3. Teko Medium
  4. Teko SemiBold
  5. Teko Bold

अगर आप अपने टेक्स्ट को क्लियर दिखाना चाहते हैं तो इस फॉण्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।


2. Khand Hindi Font In Canva

Khand Font का इस्तेमाल आप Canva में हिन्दी पोस्ट बनाने के लिए कर सकते हैं. इस फॉन्ट में 5 तरह की फॉर्मेटिंग है जो Light, Regular, Medium, SemiBold और Bold है.

नीचे दिया गया बोईग्राफी का पोस्टर Canva में Khand Font का इस्तेमाल कर के बनाया गया है

Khand एक ऐसा हिंदी फॉन्ट है जिसका इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। रिपोर्ट के हिसाब से पिछले सप्ताह के दौरान Khand Font का इस्तेमाल 91.9 मिलियन बार किया गया है।

अभी के समय में गूगल पर यह 100,000 से ज्यादा वेबसाइटों पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल आप किसी भी पोस्ट बनाने के लिए कर सकते हैं। यह आपके कंटेंट को एक यूनिक फॉर्म देता है।


3. Yatra Hindi Font In Canva

Canva में Yatra एक काफी स्टाइलिश फॉन्ट है, इसे खासकर हेडिंग या बढ़े हिन्दी शब्दों को लिखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Canva में आप यात्रा फॉन्ट की मदद से यूट्यूब थंबनेल, फेसबुक पोस्ट और इंस्टाग्राम पोस्ट बना सकते हैं

“यात्रा” एक फॉन्ट है जो मुंबई लोकल रेलवे के साइन से प्रेरित है। इस फॉन्ट का इस्तेमाल से आप कोई भी काम कर सकते। पिछले सप्ताह के दौरान इसका इस्तेमाल 31.5 मिलियन बार किया गया है। साथी अभी के समय में यह फॉण्ट 110,000 वेबसाइटों पर इस्तेमाल किया जा रहा है।


4. Mukta Hindi Font In Canva

किसी ग्राफिक या वेबसाईट में Mukta Font का इस्तेमाल काफी सुंदर लगता है, इस वेबसाईट electork.com पर भी मुक्ता फॉन्ट का इस्तेमाल किया गया है.

इस फॉन्ट का इस्तेमाल ज्यादातर मराठी, संस्कृत, हिंदी, नेपाली और कोनकनी भाषा में किया जाता है। पिछले सप्ताह गूगल पर मुक्त का इस्तेमाल 430 मिलियन बार किया गया है।

यह हिंदी फॉण्ट का सबसे पसंदीदा फॉन्ट में से एक माना गया है। अभी के समय में मुक्त फॉण्ट 1,100,000 से अधिक वेबसाइटों पर इस्तेमाल किया जा चुका है।


4. Poppins Hindi Font In Canva

Poppins Font को भी canva में हिन्दी लिखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. ये एक सुंदर बोल्ड फॉन्ट है, Canva में आप पॉप्पीन्स फॉन्ट से यूट्यूब थमनेल, वेबसाईट की फीचर इमेज और फेसबूक पोस्ट के लिए करना चाहिए.

इसे एक अंतर्राष्ट्रीय मकसद के साथ डिज़ाइन किया गया है। यह एक साधारण और बोल्ड फॉण्ट होता है, जो आपके कंटेंट को सबसे अलग और यूनिक बन सकता है। पिछले सप्ताह Poppins Font का इस्तेमाल 9.15 अरब बार गूगल पर किया गया था। वही अभी के समय में यह फॉण्ट 12,000,000 से अधिक वेबसाइटों पर मौजूद है।

5. Devanagari Hindi Font In Canva

किसी भी भारतीय के लिए इस फॉन्ट को समझना सबसे आसान है, Canva में Devanagari Font के 8 से भी ज्यादा अलग अलग फॉर्मेटिंग हैं.

देवनागरी एक भारतीय लिपि है जिसका इस्तेमाल हिंदी, नेपाली, मराठी, संस्कृत, कोंकनी भाषाओं में किया जाता है। इंटरनेट पर यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाले फॉन्ट में से एक है।

इस फॉण्ट का इस्तेमाल करके आप वेबसाइट, पोस्टर, वीडियो कंटेंट, आर्टिकल या सोशल मीडिया पोस्ट आसानी से बना सकते हैं।

Conclusion

इस आर्टिकल में आपको 5 Best Hindi Font In Canva बारे में बताया गया है, ज्यादातर इन्हीं 5 हिन्दी फॉन्ट का इस्तेमाल कर के पोस्ट बनाई जाती है. अगर आपको कुछ और Canva के हिन्दी फॉन्ट के बारे में जानना है तो नीचे क्लिक करें.

Also Read: 10 Best Hindi Fonts in Canva

Electork

Electork इस वेबसाईट पर टेक्नोलॉजी, मोबाईल टिप्स और Blogging & Hosting की जानकारी शेयर करते हैं. इस फील्ड में 6 साल का एक्सपीरियंस हैं

Leave a Comment